फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: खाद-बीज लेने गया अधेड़ दो दिन बाद मिला मृत, बंद रेशम फैक्ट्री के बाहर शव मिलने से इलाके में सनसनी

Tue, 17 Jun 2025 12:05 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के झारेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय सुमरे सिंह पुत्र सुंदर सिंह राजपूत का शव रेशम फैक्ट्री के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सुमरे सिंह दो दिन पहले खेतों में काम करने के बाद उद्योग नगर क्षेत्र में बुआई के लिए खाद-बीज लेने गए थे, लेकिन इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने दो दिनों तक उनकी खुद से तलाश की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो चिंता और बढ़ गई। शनिवार शाम पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि रेशम फैक्ट्री के पास एक अधेड़ का शव पड़ा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान सुमरे सिंह के रूप में की गई।

ये भी पढ़ें: Jodhpur: विदेशों में पीएम को मिला सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान- बोले शेखावत, खालिस्तानियों पर भी बरसे

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल सुमरे सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का भी हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति ने उनकी हत्या कर शव फैक्ट्री के पास फेंक दिया हो।

हालांकि परिजनों ने अभी तक कोई ठोस बयान नहीं दिया है और पुलिस भी हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। परिजनों की रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की पूरी जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें