फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: खाटू धाम के लिए 29वीं पदयात्रा रवाना, फाल्गुन मेले का हिस्सा बनने बड़ी तादाद में शामिल हुए श्रद्धालु

Sun, 22 Feb 2026 03:28 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर से श्री खाटू श्याम धाम के लिए 29वीं पदयात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। फाल्गुन मेले के अवसर पर श्याम प्रभु के धाम पहुंचने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने भाग लिया। “जय श्री श्याम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु उत्साह व अनुशासन के साथ रवाना हुए।
 
श्याम गुणगान सेवा समिति की पहल
यह पदयात्रा हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे उत्साह के साथ निकाली जा रही है। श्याम गुणगान सेवा समिति, साहब जोहड़ा, अलवर द्वारा आयोजित इस यात्रा में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई। श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले।
 
सेवा शिविर और व्यवस्थाएं
यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। जलपान और चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है, ताकि पदयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं और पूरा मार्ग श्याम नाम की धुन से गूंज रहा है।

पढ़ें- राजस्थान में चढ़ा पारा: 10 से ज्यादा शहरों में तापमान 30 डिग्री पार, बाड़मेर सबसे गर्म; फतेहपुर सबसे ठंडा
 
वर्षों से जारी है परंपरा
निशा सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पदयात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार निकाली जा रही है और इस वर्ष यह 29वीं पदयात्रा है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा घर-घर जाकर श्याम बाबा का जागरण भी कराया जाता है, जिससे लोगों में धर्म और भक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
 
भाईचारे और सेवा का संदेश
आयोजकों के अनुसार पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे, सेवा और श्रद्धा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी यात्रियों से अनुशासन बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है। खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकली यह पदयात्रा आस्था, विश्वास और सेवा का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें