अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गश्त के दौरान सूचना पर बाइक सवार एक युवक को पकड़ा। असल में इसको बिना हेलमेट के पकड़ा गया, लेकिन इसकी तलाशी में स्मैक बरामद हुई। जिसको मौके से हिरासत में लेकर बाकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि उक्त युवक स्मैक का धंधा करता है और यह स्मैक बेचने जा रहा था कि तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार एएसआई मुंशी राम ने बताया कल शाम को थाना प्रभारी सहित थाने इलाके में गश्ती हो रही थी, तभी सूर्य नगर के फ्लैटों के पास एक संदिग्ध युवक की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर गश्त गाड़ी ने पहुंचकर देखा तो एक युवक बाइक पर सवार बिना हेलमेट आता दिखाई दिया। जब उसको रोका और गाड़ी के कागजात मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। जिसकी तलाशी ली तो उसके बैग में से स्मैक बरामद की गई।
उक्त मामले को लेकर जब पूछताछ की तो उसने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद आरोपी को थाने पर लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम निजामुद्दीन उर्फ निजामो इबराईब निवासी रोजाकाबास चंदौली का रहने वाला बताया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू की गई। इस मामले की जांच अब एमईबी थाना प्रभारी दिनेश चंद कर रहे हैं।