फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: राजेंद्र नगर में जल संकट, तीन दिन में मिल रहा सिर्फ 10 मिनट पानी, आंदोलन की चेतावनी

Thu, 26 Jun 2025 05:05 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

राजेंद्र नगर में पानी के संकट के चलते लोगों का जलदाय विभाग पर फूटा गुस्सा। बड़ी संख्या में लोग जलदाय विभाग के दफ्तर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि उड़ी समस्या यूं ही बनी रही तो लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेवारी जलदाय विभाग की होगी।

अलवर के स्कीम नंबर चार राजेंद्र नगर के लोग पेयजल संकट से बेहद दुखी हैं। परेशान होकर कालोनी के लोग आज स्कीम दो स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इलाके में पानी की सप्लाई बेहद कम हो गई है। तीन दिन में सिर्फ 10 मिनट के लिए ही पानी आ रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जलदाय विभाग को प्रतिदिन कम से कम एक घंटे की नियमित पानी सप्लाई सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे विभाग पहुंचे तो कोई अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे लोगों में और भी अधिक आक्रोश पैदा हो गया।

ये भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, जूस और आइसक्रीम के नमूने लिए, 50 किलो सड़े-गले फल नष्ट

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने बताया उनकी करीब तीन सौ घरों की बस्ती है और इस कालोनी में पिछले डेढ़ दो माह से लोग पानी की समस्या झेल रहे है। तीन दिन में सिर्फ दस मिनट ही पानी आता है जिससे पीने का पानी भी नही मिल पाता।नहाने की बात तो दूर की है ।लोगो को आये दिन टैंकर मंगवाने पड़ते है जिससे उन पर आर्थिक बौझ भी पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें