फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अधर में छात्रों का भविष्य, नर्सिंग कॉलेज के 2020-21 बैच को INC का अप्रूवल नहीं, ज्ञापन सौंपा

Thu, 28 Aug 2025 04:55 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बी.एससी. नर्सिंग 2020-21 बैच के छात्र-छात्राओं ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश के समय उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनका बैच इंडियन नर्सिंग काउंसिल से अप्रूव्ड है, जबकि वास्तविकता में केवल 2020-21 बैच अप्रूवल से वंचित रखा गया। छात्रों का कहना है कि एडमिशन के समय फीस और डोनेशन लिया गया और कॉलेज के अप्रूव्ड होने का झूठ फैलाया गया। अब वास्तविकता सामने आने के बाद छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

छात्रों ने बताया कि बिना आईएनसी के अप्रूवल वे सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित नहीं हो सकते, जिससे उनकी पढ़ाई और करियर पर संकट खड़ा हो गया है। नर्सिंग करने के बाद भी उन्हें अच्छे हॉस्पिटल में नौकरी नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि केवल इसी कॉलेज का बैच आईएनसी अप्रूव्ड नहीं है, जबकि अन्य सभी कॉलेजों के बैच अप्रूव्ड हैं।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: प्यार में बेवफाई से टूटी महिला डॉक्टर, बीएसएफ अधिकारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

छात्रों ने मांग की है कि 2020-21 बैच को तुरंत आईएनसी अप्रूवल दिलवाने के लिए कदम उठाए जाएं और दोषी कॉलेज प्रशासन पर सख्त कार्रवाई की जाए। छात्रों ने कहा कि ली गई फीस व डोनेशन की भी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने इसे शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन और छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें