फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा का दौरा,अपराध नियंत्रण और साइबर ठगी पर सख्ती के निर्देश

Tue, 25 Mar 2025 06:46 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा ने अलवर का दौरा किया और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। वे कोर्ट में एविडेंस के लिए आए थे, लेकिन बाद में ग्रामीण डीवाईएसपी कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और साइबर ठगी के मामलों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। आईजी लांबा ने पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर त्यौहारी सीजन में शांति बनाए रखने पर चर्चा की। उन्होंने बाहरी उपद्रवियों पर नजर रखने और साइबर अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। नोगांवा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई घटना को लेकर उन्होंने बताया कि निष्पक्ष जांच के लिए जिले से बाहर के अधिकारी को जांच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की एरिया डोमिनेशन रणनीति में बदलाव किया जा सकता है।

पढ़ें: सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम, गणित विषय में अस्थाई रूप से इतने छात्र हुए सफल घोषित आईजी लांबा ने स्वीकार किया कि साइबर ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइबर अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और इन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय अपराधी बाहरी साइबर ठगों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे इन मामलों में और सतर्कता की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि नोगांवा की घटना भी साइबर ठगी के एक आरोपी को पकड़ने के प्रयास के दौरान हुई, लेकिन पुलिस को इस मामले में बैकफुट पर आना पड़ा। उन्होंने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें