फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: वन मंत्री ने किया फुली ऑटो बायोकैमिस्ट्री एनालाइजर मशीन का उद्घाटन, अब मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

Mon, 24 Mar 2025 02:57 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर जिले के सामान्य और महिला चिकित्सालय में 'न्यू भारत विकास संस्थान' द्वारा प्रदत्त फुली ऑटो बायोकैमिस्ट्री एनालाइजर मशीन का उद्घाटन किया। इस मशीन की स्थापना सीएसआर फंड के तहत की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर और सुलभ जांच सुविधाएं मिलेंगी।

मंत्री शर्मा ने न्यू भारत विकास संस्थान, जयपुर के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मशीन सामान्य चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। राज्य सरकार चिकित्सा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में लगातार प्रयासरत है।

चिकित्सा क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता
मंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट में अलवर जिले के चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। इसमें मुंगस्का में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यूएएएम) की स्थापना और गोविंदगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बेड क्षमता में वृद्धि शामिल है। इससे स्थानीय स्तर पर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

पढ़ें: धूमधाम से मनाया गया भगवान ऋषभदेव जी का जन्म कल्याणक महोत्सव, धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए श्रद्धालु

आंचल मदर मिल्क बैंक का अवलोकन
इसके बाद मंत्री शर्मा ने महिला चिकित्सालय में स्थित आंचल मदर मिल्क बैंक का अवलोकन किया। उन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली और सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि आंचल मदर मिल्क बैंक नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है। उन्होंने उन माताओं को साधुवाद दिया, जो अपना दूध डोनेट कर जरूरतमंद शिशुओं को नया जीवन दे रही हैं।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अपने प्रतिदिन पौधारोपण करने के संकल्प के तहत मंत्री शर्मा ने महिला चिकित्सालय परिसर में पौधा रोपित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पौधारोपण और उनकी देखभाल हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों से भी अपील की कि वे परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण सुनिश्चित करें। यह पहल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहित करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें