फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे परिवार की थार से टक्कर, चार लोगों की मौत एक गंभीर

Sun, 02 Nov 2025 11:15 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

राजस्थान न्यूज, अलवर न्यूज, सड़क हादसा, छठी मीलस भीषड़ सड़क हादसा, सड़क हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत, रफ्तार थार, थार ने मारी टक्कर

अलवर सदर थाना क्षेत्र के छठी मील के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से घर लौट रहे एक परिवार की बाइक को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान छठी मील के पास तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय महेंद्र, 8 वर्षीय पायल और 3 वर्षीय पूर्वांश की मौके पर ही मौत हो गई। 33 वर्षीय गुड्डी और 10 वर्षीय खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में गुड्डी की भी मौत हो गई। गुड्डी का शव वापस सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां तीनों शवों के साथ उसे भी मोर्चरी में रखवाया गया है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में थमी बारिश, अब फिर बदलेगा मौसम; 3 नवंबर से 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एएसआई बंसीलाल ने बताया कि “थार वाहन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।” हादसे की खबर से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। घटना की जानकारी मिलने पर नेता प्रतिपक्ष और अलवर ग्रामीण के विधायक टीकाराम जूली भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें