फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: हाई वॉल्टेज बिजली आने से करीब 12 दुकानों के उपकरण फूंके, दस लाख का हुआ नुकसान; लोगों में रोष

Wed, 11 Jun 2025 03:40 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के तिजारा रोड पर स्थित साईं मंदिर के पास अचानक हाई वॉल्टेज बिजली आने से करीब एक दर्जन दुकानों के उपकरण फूंक गए। इसमें एसी, कूलर, वैक्यूम क्लीनर, पानी की मोटर, कार वाश करने की ऑटोमैटिक मशीन और सरोज डेंटल क्लिनिक में डेंटिस्ट कंप्रेशर और फ्रीज शामिल हैं।

इस घटना से दुकानों और घरों को करीब आठ से दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोग बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश में हैं। उनका कहना है कि हाई वॉल्टेज बिजली आने से उन्हें अपने उपकरण बंद करने का मौका नहीं मिला।

पढ़ें: पुलिस विभाग से यूआर साहू की विदाई, कार्यवाहक डीजीपी बोले- सरकार ने मुझे जन्मदिन का तोहफा दिया

लोगों ने इस मामले की सूचना बिजली विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। टीम यह भी पता लगा रही है कि हाई वॉल्टेज बिजली क्यों आई और क्या इसके लिए विभाग जिम्मेदार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें