फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में त्रेहान होम डेवलपर्स के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, जयपुर व गुड़गांव में भी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Thu, 23 Jan 2025 05:15 PM IST

राजस्थान के अलवर जिले में त्रेहान होम डेवलपर्स के ठिकानों पर गुरुवार सुबह से इनकम टैक्स की रेड चल रही है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। जयपुर-दिल्ली से आए आईटी के अधिकारी अपना घर शालीमार के ऑफिस और शालीमार के मालिक अशोक सैनी के घर पर रेड कर रहे हैं। दोनों की जगह पर बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती है और किसी को अंदर/बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। कहा जा रहा है कि ये रेड त्रेहान ग्रुप के फरीदाबाद, गुडगांव और भिवाड़ी में स्थित ठिकानों पर भी चल रही है, जो देर शाम या कल सुबह तक भी जारी रह सकती है।

दो दिन पहले दर्ज हुई थी FIR
इस आईटी रेड से दो दिन पहले अमृत कलश सोसायटी के एक फ्लैट में रहने वाले आनंद गुप्ता ने त्रेहान होम डेवलपर्स के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी 2025 को अपने पूरे परिवार के साथ बाजार गए थे। तभी उनके फ्लैट में आग लग गई, जिसमें करीब 1.5 करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जब वो बाजार से वापस सोसायटी में पहुंचे तो उन्हें अपने फ्लैट से धुंआ निकलते देखा। वे तुरंत लिफ्ट के पास गए, लेकिन भीषण आग के कारण वो काम नहीं कर रही थी।

फिर उन्होंने आग की जानकारी होम डेवलपर्स के डायरेक्टर अशोक और सोसायटी के सभी मेंटेनेंस अधिकारियों को दी। लेकिन कोई भी कर्मचारी समय पर सोसाइटी में नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं अमृत कलश सोसायटी में लगे फायर सिस्टम भी काम नहीं कर रहे थे, जिसके कारण नगर निगम की दमकल गाड़ी को बुलाया गया। फिर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें