फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: परीक्षा पेपर लीक गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 08 Mar 2025 11:57 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के राजऋषि भर्तृहरि विश्वविद्यालय में सक्रिय परीक्षा पेपर लीक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका के नेतृत्व में मालाखेड़ा थाना पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कैसे हुआ खुलासा?
राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत जयपुर रेंज के महानिरीक्षक और अलवर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 25 फरवरी 2025 को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक आशुतोष शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कंप्यूटर साइंस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। जांच के बाद 4 मार्च को मालाखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी मेहनत से पकड़े गए आरोपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका ने बताया कि टीम ने पूरी मेहनत से जांच कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस अब पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पड़ताल कर रही है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

गिरफ्तार आरोपी
मोहित कुमार जाट (21) – जैतपुर की ढाणी, बाबल, जिला रेवाड़ी, हरियाणा; जितेंद्र कुमार उर्फ मोनू यादव (20) – बालावास, थाना बानसूर, जिला कोटपुतली-बहरोड़; सन्नी धानका (19) – बालावास, थाना बानसूर, जिला कोटपुतली-बहरोड़; गजेंद्र सिंह यादव (34) – ढूढ़ारिया, थाना नीमराना, जिला कोटपुतली-बहरोड़; रामनरेश उर्फ प्रमोद (29) – निवासी अहीर शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें