फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया गया नमन, भगत सिंह सर्किल पर दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 23 Mar 2025 12:34 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को आज अलवर ने नमन किया। शहर के भगत सिंह सर्किल पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें भजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी शामिल हुए और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत ने स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांति की चिंगारी भड़काई। उनकी कुर्बानी ने अंग्रेजी शासन को झकझोर कर रख दिया और देश को आजादी की राह पर आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में इन वीर शहीदों का योगदान अमूल्य है और उनकी यादें सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।

पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से बल्ड बैंक में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान ने युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत की। उनकी वीरता और अदम्य साहस ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उपस्थित नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर इन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सभी ने संकल्प लिया कि देशभक्ति और एकता की भावना को सदैव जीवित रखेंगे। शहीदों की गाथा आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। अलवर शहर में हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है, जिससे युवाओं को उनके बलिदान से प्रेरणा मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें