फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भिवाड़ी में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान से गिरने पर तीन साल की बच्ची की मौत

Mon, 06 Oct 2025 09:07 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर/भिवाड़ी

अलवर जिले के भिवाड़ी क्षेत्र की सतपाल कॉलोनी में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तीन मंजिला मकान की छत से गिरने पर तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान रागिनी के रूप में हुई है, जो बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली थी। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।
 
जानकारी के अनुसार, बच्ची छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी कि अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई। खेलते-खेलते रागिनी छत के किनारे तक पहुंच गई थी और पैर फिसलते ही वह नीचे आ गिरी। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत बच्ची को उठाया और उसके माता-पिता को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले भिवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत देखते हुए अलवर अस्पताल रेफर किया गया। अलवर से उसे जयपुर ले जाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन रास्ते में ही इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- SMS Hospital Tragedy: अधीक्षक-प्रभारी हटाए गए, इंजीनियर निलंबित; सेफ्टी एजेंसी पर FIR के निर्देश, मुआवजा घोषणा
 
घटना के समय बच्ची के पिता विजय, जो भिवाड़ी की एक कॉपर कंपनी में कार्यरत हैं, 36 घंटे की ड्यूटी के बाद घर पर आराम कर रहे थे, जबकि मां कपड़े धो रही थी। परिवार छह महीने पहले ही बिहार से भिवाड़ी आया था। स्थानीय निवासी अक्षित ने बताया कि बच्ची के गिरने की आवाज सुनते ही सभी लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे अस्पताल भेजा गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
 
फिलहाल भिवाड़ी थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: 'पहले कफ सिरप से मौतें, अब अस्पताल में आग'; पायलट बोले- जांच निष्पक्ष हो, दोषियों को मिले सजा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें