फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अलवर में मानवता शर्मसार! कचरे के ढेर में मिला छह माह का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 12 Dec 2025 05:58 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर भयावह घटना सामने आई, जब अंबेडकर नगर स्थित डंपिंग यार्ड में कचरे के बीच 6 माह का भ्रूण मिला। सफाईकर्मियों ने जैसे ही साड़ी में लिपटा भ्रूण देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शुरुआती जांच शुरू की।
 
साड़ी में लिपटा मिला भ्रूण, पुलिस ने कब्जे में लिया
सब-इंस्पेक्टर सोनिया दहिया ने बताया कि सफाई के दौरान जमादार को संदिग्ध साड़ी दिखाई दी। नजदीक जाकर देखने पर उसमें 6 महीने का भ्रूण मिला। एएसआई शंकरलाल ने आसपास के क्षेत्र का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए और भ्रूण को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया।
 
मां की मजबूरी या सामाजिक दबाव? कई सवालों के घेरे में घटना
यह घटना कई दर्दनाक सवाल खड़े करती है। क्या यह मजबूरी का परिणाम था? क्या किसी सामाजिक दबाव या भय ने इस कदम को जन्म दिया? स्थानीय लोगों में इस अमानवीय कृत्य को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज के संवेदनहीन होने का संकेत देती हैं और जागरूकता तथा सख्त निगरानी की अत्यंत आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: झुंझुनूं में सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गांव, दो लोगों की मौत; दो गंभीर घायल
 
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण डंपिंग यार्ड तक कैसे पहुंचा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित मार्गों की जांच की जा रही है। अरावली विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
इलाके में दुख और आक्रोश, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दुख और आश्चर्य का माहौल है। लोगों का कहना है कि शहर में बढ़ते ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को अधिक सक्रिय होना चाहिए, ताकि कोई महिला मजबूरी या भय में ऐसी त्रासदीपूर्ण स्थिति का सामना न करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें