अलवर के महिला चिकित्सालय में बने पालना घर में एक नवजात शिशु मिला है। कोई बच्चे को पालना घर में छोड़ गया था। यह बच्चा एक दिन पहले ही पैदा हुआ है। न जाने किस वजह से कोई अपने इस कलेजे के टुकड़े को पालना घर में छोड़ गया। मामला अलवर शहर के महिला अस्पताल का है।
अस्पताल के डॉक्टर मंजीत सिंह ने बताया शाम करीब 5 बजे पालना गृह से अलार्म बजा तो तुरन्त स्टाफ वहां पहुंचा। पालने में एक बच्चा मिला। स्टाफ के कर्मचारियों ने तत्काल बच्चे को उठा कर वार्ड में भर्ती कराया। बच्चे का वजन 3 किलो 135 ग्राम है। डॉक्टर ने बताया बच्चा फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ है और एक-दो दिन में इसको दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि ऐसे मामले कई बार देखे जा चुके हैं कि कोई मां एक दिन के बच्चे को पालना गृह में छोड़कर चला जाती है।
ऐसे में पालना ग्रह से बीप की एक आवाज आती है और उस आवाज को सुनकर तुरन्त स्टाफ वहां पहुंच कर बच्चे को अपने कब्जे में ले लेता है। डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जब से यह पालना ग्रह शुरू किया गया है तब से अब तक कई बच्चे यहां आ चुके हैं। यह बच्चा तो पूरी तरह स्वस्थ्य है और इसकी सभी जांच भी करवा ली गई है। सारी जांचें सामान्य हैं और दो तीन दिन में ही बच्चे को शिशु वार्ड में भेज दिया जाएगा। फिलहाल बच्चे की हालत बिल्कुल स्वस्थ है और वह ठीक है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि पालना ग्रह में नवजात बच्चे मिले हैं और अस्पताल प्रशासन इन बच्चों को ठीक होने पर सम्बंधित संस्था को सौंप देता है, ताकि वह आगे की कार्रवाई कर सके।