फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: ट्रांसपोर्ट नगर के पास क्वार्टर्स में पड़ा मिला सड़ा-गला शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 28 May 2025 09:13 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

ट्रांसपोर्ट नगर में टेंपो स्टैंड के पास बने क्वार्टर्स में मंगलवार को एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनईबी थाना पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में टेंपो स्टैंड के पास बने क्वार्टर्स में मंगलवार को एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सूचना पर एनईबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास शुरू करने के दौरान एक महिला प्रीति मौके पर पहुंची और शव की पहचान अपने पिता बलदेव सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी सिरसा, हरियाणा के रूप में की।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: कोटपूतली में हरियाणा रोडवेज बस और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की मौत, 24 से अधिक घायल
विज्ञापन


प्रीति ने बताया कि बलदेव सिंह पिछले 13 वर्षों से अलवर में उसके परिवार के साथ रह रहे थे। करीब छह महीने पहले वे उनसे अलग हो गए थे और अकेले रहने लगे थे। बलदेव रिक्शा चलाकर जीवन-यापन करता था। उसकी पत्नी का निधन लगभग 20 वर्ष पहले हो चुका है और उसके दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेशचंद मीणा ने बताया कि शव की हालत देखकर यह स्पष्ट है कि मौत चार से पांच दिन पहले हुई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता, हालांकि पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्य एकत्रित करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें