फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: सांसद पप्पू यादव ने ख्वाजा साहब की दरगाह में की जियारत, देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

Tue, 17 Feb 2026 04:25 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

बिहार के सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को राजस्थान के अजमेर स्थित विश्व विख्यात सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की पवित्र दरगाह पर पहुंचकर अकीदत के साथ जियारत की। उनके आगमन पर दरगाह परिसर में जायरीनों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

दरगाह के खादिम पीर नफीस मियां चिश्ती ने परंपरा के अनुसार सांसद पप्पू यादव की दस्तारबंदी कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सांसद के सफल राजनीतिक जीवन, देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई।

जियारत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ख्वाजा साहब की दरगाह पूरी दुनिया को मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने देश में आपसी सौहार्द, एकता और शांति को मजबूत करने की कामना व्यक्त की।

पढ़ें- कांग्रेस के प्रदर्शन में बल प्रयोग: विधानसभा घेराव के दौरान चली वाटर कैनन, कई महिला कार्यकर्ता बेहोश और घायल

उन्होंने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को एक सूत्र में बांधती है और यही भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है। यहां आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है।

सांसद के आगमन को लेकर दरगाह क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। पप्पू यादव की इस जियारत को धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें