फगवाड़ा पुलिस ने 15 अक्तूबर की सुबह गांव बोहानी के पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह की दुकानों पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों ने गांव बोहानी के पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह की दुकानों पर फायरिंग की थी। डीएसपी भारत भूषण तथा थाना प्रभारी पुलिस स्टेशन रावलपिंडी की देखरेख में इस केस को टेक्निकली ट्रेस करते हुए दो आरोपियों गगनदीप और नवनीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।