फगवाड़ा के गांव सपरोड़ स्थित गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम और म्यूज़िक एकेडमी का 37वां वार्षिक समागम श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। तीन दिन चले इस समागम के तीसरे दिन श्री आखंड पाठ साहब के भोग डाले गए जिसके उपरांत धार्मिक दीवान सजाए गए। इस अवसर पर निर्मल कुटिया छंब वाली के गद्दीनशीन बाबा गुरचरण सिंह जी पंडवा वाले मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सर्व नौजवान सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह बाहिया, परमजीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।