फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर पूरे पंजाब के साथ-साथ मोगा में भी बसों की हड़ताल की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और रोष प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि पंजाब सरकार ने अभी तक रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का नहीं किया है। दूसरी ओर सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत बसों को मंजूरी दी जा रही है, जिसका कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले दिनों संगरूर में आंदोलन के दौरान उनके कुछ साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था, जिनकी अभी तक जमानत नहीं हो सकी है। उन्होंने मांग की कि कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित किया जाए, किलोमीटर स्कीम को बंद किया जाए और उनके साथियों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएं। यूनियन नेताओं ने कहा कि आज सरकार के साथ बैठक प्रस्तावित है। यदि बैठक में उनकी मांगों का कोई समाधान नहीं निकलता, तो कल पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें