फगवाड़ा के शिव मंदिर पक्का बाग में मूर्ति स्थापना दिवस समारोह एवं महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत वीरवार रात को सेठी और मल्होत्रा परिवार द्वारा मंत्रोचारण के साथ ज्योति पूजन किया गया और भजन संध्या आरंभ की गई। इस मौके पर प्रसिद्ध भजन गायक सनी शर्मा और मनदीप मनी ने भोले बाबा और माँ जगदंबा के भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या उपरांत भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर इंदरजीत कालड़ा मधुभूषण कालिया, इंदरजीत करवल, रमन छाबड़ा, मोहित अरोड़ा, हर्ष भल्ला, राजिंदर वर्मा, रमन नेहरा, बॉबी अरोड़ा आदि भी उपस्थित थे।