फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब में यातायात ठप, सड़कों पर धरना, किसानों ने हड़काए वाहन चालक

पंजाब में रविवार को किसानों ने हाईवे जाम कर दिए हैं। धान की खरीद व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने को लेकर किसान सड़कों पर उतर आए हैं। इस वजह से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी आम जनता को झेलनी पड़ रही है। किसानों ने सरकारी बसों सहित सभी तरह के छोटे-बड़े वाहनों को रोक दिया है। पंजाब के जालंधर में भी किसानों ने दोपहर 12 बजे धन्नोवाली फाटक के पास से नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जालंधर-लुधियाना हाईवे पर धन्नोवाली रेलवे क्रासिंग के पास सड़क पर किसान बैठे हुए हैं। इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गईं। इस दौरान किसान वाहन चालकों को हड़काते भी दिखाई दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें