मेला माघी मौके राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की माता हरपाल कौर समेत विभिन्न दलों के नेता भी गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए और चालीस मुक्तों को नमन किया। मुख्यमंत्री मान की माता हरपाल कौर के साथ जहां पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, मंत्री अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह खुड्डियां, विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ आदि ने भी शहीदों को नमन किया और अरदास में शामिल हुए। वहीं शिअद नेत्री बीबी जंगीर कौर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी गुरुघर में नतमस्तक होने पहुंचे। पत्रकारों के साथ बातचीत में कैबनिट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने के लिए वाहेगुरु व समूची पंजाबियत का साथ मांगा।