फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड यूनियन के आह्वान पर किसान संगठनों का मोगा मेन चौक में धरना

ट्रेड यूनियनों द्वारा भारत-अमेरिका के प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसी के समर्थन में मोगा के विभिन्न किसान संगठनों, मजदूर संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों ने मोगा मेन चौक पर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि मोगा शहर में बंद का खास असर देखने को नहीं मिला और बाजार व दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं। किसान नेताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता देश के किसानों, दुकानदारों और आम जनता के हितों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसी कारण ट्रेड यूनियनों के भारत बंद के आह्वान पर मोगा में किसान संगठनों और विभिन्न यूनियनों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें