फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के नार्थ एवेन्यू से मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोपी काबू

फगवाड़ा के नार्थ एवेन्यू में एक व्यक्ति का मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में लोगों ने एक युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए बंटी निवासी नार्थ एवेन्यू ने बताया कि वह दोपहर को अपने घर पर खाना खाने आया था और मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ा किया था। जब रोटी खा कर वापस बाहर आया तो उसका मोटरसाइकिल चोरी हो चुका था। उसने सामने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में ही उसका मोटरसाइकिल चोरी करने वाले को लोगों ने काबू कर लिया तथा उसके पास से मोटरसाइकिल बरामद कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें