फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया अभियान के तहत मोगा पुलिस द्वारा निकाली गई साइकिल रैली

भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज मोगा शहर के मुख्य चौक से मोगा पुलिस प्रशासन की ओर से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना और समाज को नशे की बुराई से दूर रहने का संदेश देना था। इस रैली की अगुवाई मोगा के डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने की, जिसमें मोगा पुलिस के सभी कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा आज समाज और विशेषकर युवाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। इस रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास किया गया कि हमें नशे से पूरी तरह दूरी बनानी चाहिए और अपने युवाओं को भी इस बुरी लत से बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस 24 घंटे लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए हर नागरिक को पुलिस का साथ देकर समाज और परिवार को नशे से मुक्त रखने की जिम्मेदारी उठानी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें