मोगा नगर निगम के मेयर पद का चुनाव आज है। चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए मंत्री तरुणप्रीत सिंह साैंद विशेष रूप से मोगा पहुंचे हैं। निगम के 50 वार्डों में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 वार्डों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा तीन निर्दलीय पार्षदों ने भी आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है, जिससे पार्टी की कुल संख्या 33 पार्षदों तक पहुंच गई है। पंजाब सरकार द्वारा मोगा नगर निगम के मेयर पद को बीसी (पिछड़ा वर्ग) श्रेणी के लिए आरक्षित किए जाने के बाद मेयर पद की दौड़ मुख्य रूप से दो पार्षदों के बीच मानी जा रही है। इनमें वार्ड नंबर 8 से पार्षद विनयपाल कौर और वार्ड नंबर 8 से पार्षद विक्रमजीत सिंह घाती प्रमुख दावेदार हैं। आज किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगेगी और मोगा शहर को अपना नया मेयर मिलेगा।