फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं कटाई सीजन में मोगा फायर ब्रिगेड चौकस, पांच फायर स्टेशन 24 घंटे अलर्ट पर

Nivedita Updated Mon, 20 Apr 2026 02:56 PM IST

पंजाब में इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी है और कटाई का सीजन जोरों पर चल रहा है। ऐसे समय में खेतों में आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोगा फायर ब्रिगेड विभाग पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड पर है। मोगा जिले में कुल 5 फायर ब्रिगेड स्टेशन कार्यरत हैं, जिनमें नगर निगम मोगा, जोगिंदर चौक मोगा, फोकल प्वाइंट, बाघापुराना और धर्मकोट शामिल हैं। इन सभी फायर स्टेशनों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और कर्मचारी 24 घंटे तैनात हैं, ताकि किसी भी आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके। फायर ब्रिगेड कर्मचारी जगतार सिंह ने बताया कि गेहूं की कटाई के दौरान अक्सर तूड़ी बनाने वाली मशीन और बिजली के ट्रांसफार्मर से निकलने वाली चिंगारियों के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार मोगा में डीसी मोगा में दिन के समय तूड़ी बनाने वाली मशीनों पर पाबंदी लगाई गई है, साथ ही बिजली विभाग की और से खेतों की बिजली भी बंद रखी गई है, जिसके कारण इस साल आग लगने की ज्यादा घटनाएं सामने नहीं आई हैं। फिर भी मोगा फायर ब्रिगेड की टीम पूरी तरह अलर्ट पर है। मोगा में कुल 5 फायर स्टेशन हैं, जिनमें करीब 45 आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा कुछ स्थायी कर्मचारी भी मौजूद हैं। सभी फायर स्टेशनों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम हर समय तैयार है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसानों की मेहनत और उनकी फसल को सुरक्षित रखा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें