पठानकोट पुलिस थाना सदर के अंतर्गत आते गांव शादीपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक मीट कारोबारी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल की पहचान सन्नी कुमार निवासी गांव शादीपुर के रूप में हुई है। पीड़ित सन्नी और उसकी पत्नी का आरोप है कि पड़ोस में दुकान चलाने वाले युवक ने अन्य युवकों के साथ मिलकर उनक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया है। पुलिस प्रशासन उन्हें बनता न्याय दिलाया।