फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 03 Jan 2025 06:11 PM IST

फगवाड़ा पुलिस ने हथियार के दम पर लूटपाट करने वाले तीन बमदाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के सामान, हथियार (32 बोर पिस्तौल, दातर, 02 नकली पिस्तौल) बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने 22 दिसंबर को फगवाड़ा के राजा गार्डन कॉलोनी में महिला से सोने की चेन छीनी थी। आरोपियों को नवांशहर के बलाचौर से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से छीनी गई चेन और हथियार बरामद किए हैं। फगवाड़ा की एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि इन दो आरोपियों के साथ ही इनके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है जो कि फगवाड़ा का रहने वाला है। यह आरोपी फगवाड़ा में चेन स्नैचिंग के अलावा और भी रेकी करता था। आरोपियों की पहचान मधुर मगू उर्फ नन्नू निवासी मोहल्ला बेड़ा नवांशहर, गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरव निवासी अलाचौर नवांशहर और आफताब उर्फ सौरव निवासी फ्रंट कौर मेल मीठापुर जालंधर हाल निवासी नजदीक मोहल्ला लाल पैलेस श्मशानघाट रोड फगवाड़ा के तौर पर हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें