पाॅश एरिया ग्रीन पार्क में देर रात चोर ने एक कारोबारी के घर में घुसकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार बाजार गया था, जब घर लौटे तो चोर घर में चोरी कर रहा था। परिवार ने सामान बिखरा देख शोर मचाया तो चोर मौके से भाग गया। चोर की गतिविधि घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सिटी-2 की पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि फिलहाल पीड़ित कारोबारी के बयान पर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।