फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा की जेसीटी मिल वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर फिर किया प्रदर्शन

फगवाड़ा की जेसीटी मिल के मजदूरों ने एक बार फिर ने आरपी (रिजोल्यूशनल प्रोफेशनल) पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया तथा जम कर नारेबाजी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मजदूरों के प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि मिल मजदूरों के मुद्दे को सुलझाने के लिए नियुक्त किए गए ने आरपी उमेश गर्ग ने लेबर से 3 महीने में फुल और फ़ाइनल दिलवाने का वायदा तीन महीने गुजर जाने के बावजूद भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेसीटी मिल कॉलोनी में मजदूरों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है और इलाके का पार्षद झूठ पर झूठ बोल रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर धर्मेंद्र, देविंदर सिंह चीमा, सुरजीत कुमार, राजीव चौव, रिशु शर्मा, रजेश कुमार गुप्ता, राधे शाम, प्रमोद पाण्ड्य, राम ओजोर, अशोक कुमार, शिवानंद राजू, सत्यभान सिंह, सुनील कुमार, उमेश कुमार सिंह, प्रभजोत सिंह तथा ललन कुमार आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें