मोगा सीआईए स्टाफ ने गश्त के दौरान मोगा के गांव दीना साहिब के पास लिंक रोड से 14 क्विंटल चूरा पोस्त, एक स्कॉर्पियो गाड़ी, एक ट्रक के साथ 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि मोगा सीआईए स्टाफ ने गांव दीना साहब के पास लिंक रोड से एक ट्रक से 14 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुई है। माैके से और एक स्कॉर्पियो गाड़ी समेत 4 नशा तस्कर काबू किए गए हैं। चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके ट्रक और स्कॉर्पियो गाड़ी 14 क्विंटल चूरा पोस्त कब्जे में लेकर थाना निहाल सिंह वाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में एक और व्यक्ति का नाम सामने आया। जिसके बाद उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। पांचों आरोपी बठिंडा के रहने वाले हैं और उन्होंने मोगा में एक जगह बनाई थी, जहां पर वे चूरा पोस्त रख कर आगे अलग अलग जगह पर सप्लाई करते थे। आरेापियों की पहचान कुलदीप सिंह, बलविंदर सिंह, हाकम सिंह और राजू सिंह वासी बठिंडा के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी संतोख सिंह वासी बठिंडा फरार है।