फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के गोल चौक पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने लगवाया लंगर

पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की ओर से स्थानीय गोल चौक पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों तथा माता गुजर कौर की शहादत को प्रणाम करते हुए शहीदों की याद में दूध और रस व बिस्कुट का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर समाज सेविका अनीता सोमप्रकाश तथा अन्य भाजपा नेताओं ने सेवा की। समूह संगत को संबोधित करते हुए अनीता सोमप्रकाश ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पूरे परिवार की शहादत अद्वितीय है, जिसकी इतिहास में कोई दूसरी मिसाल नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए तथा अपने देश व कौम के लिए बलिदान देने को तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें