फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजुपर में नशे की ओवरडोज से 26 वर्षीय नौजवान की मौत

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव हबीब वाला में नशे की ओवरडोज से 26 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई । उक्त नौजवान ने बाथरूम में जाकर जैसे ही टिका लगाया वहीं पर उसकी मौत हो गई। मृतक शिंदर सिंह की बहन सिमरन कौर ने बताया कि उसका भाई पिछले कुछ समय से नशा कर रहा था। गांव में सरेआम नशा बिक रहा है। पुलिस किसी भी नशा बेचने वाले को नहीं पकड़ रही है।जागरूकता रैली तो निकल रही है लेकिन ग्राउंड तौर पर पुलिस कोई काम नहीं कर रही है। उसका भाई मेहनत मजदूरी करता था। कामकाज से जैसे घर लौटा और गांव से नशा खरीद कर लाया। उसने इंजेक्शन में नशा भरकर बाथरूम में लगाने गया तो वह बाथरूम में ही गिर गया। वहीं पर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें