फिरोजपुर पुलिस लाइन में मंगलवार राष्ट्रीय पुलिस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने शहीद हुए पुलिस मुलाजिमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर शहीद हुए पुलिस मुलाजिमों के परिजन भी मौजूद थे।