सुजानपुर नगर काउंसिल चुनावों में कांग्रेसी नेता विनय महाजन को कांग्रेस पार्टी द्वारा काउंसिल चुनावों जीतने वाले पांच टिकट देने का फैसला हुआ था। लेकिन, अंतिम समय तक इन टिकट पर पूर्ण सहमति न बनने के चलते विनय महाजन ने किसी भी सीट पर अपने पक्ष से उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है। इस संबंध में सुजानपुर पत्रकार वार्ता के दौरान विनय महाजन ने कहा कि जिन वार्डों में उन्होंने अपने उम्मीदवारों के लिए टिकट मांगे थे उन पर सहमति नहीं बनी है। इसके बाद अब 15 वार्डों के प्रत्याशियों का निर्णय लेने का फैसला विधायक पुरी को दिया गया है। सीनियर कांग्रेस नेता विनय महाजन पूर्व पार्षद सुरेंद्र महाजन, पूर्व पार्षद सुरेश महाजन राजू, यूथ कांग्रेस नेता तोषित महाजन, अजय शर्मा, सुरेश महाजन डैश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पांच टिकट कौंसिल चुनावों में देने का फैसला किया गया था। जबकि कांग्रेस के प्रभारी दर्शन लाल को लगाया गया था लेकिन, सीटों पर सहमति नहीं बनने पर पार्षदों को भी टिकट नहीं दी जा रही। जिसके कारण उन्होंने पांच पार्षदों की टिकट छोड़ दी है। सभी वार्डाें पर विधायक नरेश पुरी के प्रत्याशी होंगे। हालांकि वह सभी कांग्रेस प्रत्याशियों का चुनावों में समर्थन करेंगे। कांग्रेस पार्टी के आभारी है जिन्होंने उन्हें पांच टिकट ऑफर किया लेकिन सहमति के चलते हुए अब इन टिकटों को स्वीकार नहीं कर रहे क्योंकि जिन वार्ड से मैंने टिकट मांगे हैं वहां पर टिकट नहीं दिए जा रहे।