फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में जख्मी डॉक्टर अनिल जीत कम्बोज का हाल जानने पहुंचे DIG अश्वनी कपूर

मोगा जिले के कस्बा कोट ईसे खां में हरबंस नर्सिंग होम के संचालक और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता तानेया के पिता डॉक्टर अनिलजीत कम्बोज पर हुई फायरिंग की घटना के बाद शनिवार को DIG फरीदकोट रेंज अश्वनी कपूर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां डॉक्टर कम्बोज के परिवार से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।मीडिया से बातचीत करते हुए DIG अश्वनी कपूर ने बताया कि मोगा में डॉक्टर अनिलजीत कम्बोज पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस गंभीर है। उन्होंने कहा कि परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। DIG कपूर ने बताया कि दिसंबर साल 2022 में डॉक्टर कम्बोज के पास रंगदारी की कॉल आई थी, जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज की थी और सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी। लेकिन मार्च 2025 तक दोबारा कोई धमकी भरी कॉल नहीं आई, जिसके चलते मार्च 2025 में उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। फिलहाल डॉक्टर अनिलजीत कम्बोज की हालत पहले से तोड़ा बेहतर बताई जा रही है। मोगा पुलिस और पंजाब पुलिस मिलकर इस केश को जल्दी सुलझाएंगा पुलिस को बहत सारे इनपुट मिल गया पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें