फगवाड़ा के गांव खजूरला में आज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर अमनजीत कौर ने बताया कि पिछले तीन दिन से ये कैंप चल रहा है तथा रविवार तक इसी तरह जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि लोग मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना स्कीम से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना की वजह से हर आम नागरिक का हौसला बढ़ा है तथा लोग लगातार मुख्यमंत्री सेहत कार्ड के लिए रजिस्टर कर रहे हैं।