फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में एक्टिवा सवार महिला ने एक युवक को मारी टक्कर घटना, दोनों गंभीर

Nivedita Updated Sat, 23 May 2026 02:33 PM IST

मोगा के बिजली घर के सामने CIA स्टाफ वाली गली में एक एक्टिवा सवार महिला ने एक युवक को जबरदस्त टक्कर मार दिया जिसकी पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार महिला और पैदल जा रहा युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सोसायटी सदस्यों ने फुर्ती दिखाते हुए अपनी इमरजेंसी गाड़ी के जरिए दोनों घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे मोगा के सरकारी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया है। वहीं स्कूटी सवार महिला का इलाज मोगा के सरकारी अस्पताल में ही चल रहा है। स्कूटी चालक महिला बलजीत कौर और उनके पति करमजीत सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बलजीत कौर बाजार से CIA स्टाफ वाली गली से होकर जा रही थीं। इसी दौरान एक युवक अचानक स्कूटी के आगे आ गया। उनके मुताबिक युवक कभी सड़क के बाएं और कभी दाएं तरफ चल रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। वहीं इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर रजनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड एक्सीडेंट में घायल दो मरीज अस्पताल में लाए गए थे, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल थे। महिला की पहचान बलजीत कौर और युवक की पहचान जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। डॉक्टर रजनी के मुताबिक महिला को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है। वहीं युवक जशनप्रीत सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें