फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीएफ में कर्मचारियों की कमी, यूनियन ने की नई भर्ती की मांग

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 29 Apr 2025 06:48 AM IST

रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) कपूरथला में जन जागरण अभियान के तहत फर्निशिंग शॉप में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन ने कोच उत्पादन के लिए आवश्यक सामग्री की लगातार कमी के मुद्दे को भी उठाया। यूनियन नेताओं ने कहा कि सामग्री की अनुपलब्धता के कारण कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत इस समस्या का समाधान करने की मांग की। यूनियन ने आरसीएफ में ग्रुप सी और डी के खाली पड़े 1547 पदों पर तत्काल नई भर्ती करने की मांग की। स्वीकृत पदों पर भर्ती न होने के कारण वर्तमान कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें