फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Nivedita Updated Sun, 10 May 2026 01:16 PM IST

आम आदमी पार्टी की तरफ से आज मोगा के मेन बस स्टैंड चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। इस धरने में मोगा के सभी विधायक, पार्टी के जिला स्तर के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।।इस मौके पर पंजाब महिला विंग की प्रधान एवं मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में लोगों को डराने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सांसदों को दबाव में लिया गया और अब विधायकों व मंत्रियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी बेबुनियाद है और पंजाब में इस तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पंजाब में भी अन्य राज्यों की तरह डर का माहौल बनाकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी इसका डटकर विरोध करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें