फगवाड़ा हलका इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान, जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह लुबाना, जिला ट्रेनर गुरदीप सिंह दीपा, जिला वाइस कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश बिट्टू और युद्ध नशे विरुद्ध की कोआर्डिनेटर सीमा राणा के दिशा निर्देशों पर फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी की ओर से विभिन्न वार्डों और गांवों में 'पिंडां दे पहरेदार' पदयात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत वार्ड नंबर 6 के वार्ड इंचार्ज दर्शन धर्मसोत ने एक पद यात्रा का आयोजन किया जिसमें बलविंदर सिंह बिंदा, रविंदर सिंह शेरगिल, शमशेर सिंह ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नशा मुक्ति मोर्चा, बंटी गिल, जस्सी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एससी विंग और वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नशों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और नशा-मुक्त पंजाब के निर्माण के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।