यह कहानी उस जापानी बेटे की है जो 20 साल बाद भारत में रहने वाले अपने पिता से मिला। अब तक यह बेटा फोटो लेकर पिता की तलाश में दर-दर भटक रहा था। 20 वर्ष बाद उसने पिता को खोज निकाला। ये भावुक कर देने वाली कहानी जापान के रिन ताकाहाटा की है। रिन ताकाहाटा अपने पिता से मिलने को लालायित था। उसके हाथ में मां और पिता की पुरानी तस्वीरें थीं। पिता का नाम लिखी हुई एक पर्ची व उनकी फोटो घर घर दिखाता और सबसे पूछता कि उसके पिता कहां हैं? रिन ताकाहाटा का यह प्रयास रंग लाया। पंजाब के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर वह अपने पिता की तलाश करते हुए जा रहा था। उसने सड़क के किनारे बैठे कुछ लोगों को पिता की तस्वीर दिखाई तो लोगों ने पहचान लिया।