फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, युवक की हत्या के बाद शव जलाया, दो गिरफ्तार

राजपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, शव जलाकर सबूत मिटाने वाले दो हत्यारे गिरफ्तार • लूटपाट करने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश; 3 सदस्य काबू, 10 मोबाइल और घातक हथियार बरामद राजपुरा, 5 फरवरी (तनेजा) पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत राजपुरा सिटी पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने न केवल एक नेपाली युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले को सुलझा लिया है, बल्कि शहर में सक्रिय एक लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा और डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह की टीम ने मंगल सिंह नामक नेपाली युवक की हत्या का मामला सुलझा लिया है। मृतक एमएलए रोड पर एक फास्ट फूड की दुकान पर काम करता था। जिसकी हत्या के बाद आरोपियों ने सुबूत मिटाने के चलते शव को जला दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें