हरियाणा से पंजाब में बेचने के लिए लाए जा रहे 1380 किलोग्राम नकली पनीर को जिला सेहत अधिकारी डा. गुरप्रीत कौर की अगुवाई वाली फूड़ सेफ्टी टीम ने बुधवार को जब्त किया। पुलिस से मिली सूचना के आधार पर टीम ने यह कार्रवाई की। मौके से पनीर के दो सैंपल भी भरे गए। जिन्हें अगली कार्रवाई के लिए लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। इस टीम में फूड सेफ्टी अधिकारी ईशान बंसल भी रहे।