गांव नौगावां में तालाब में डूबने से एक घुड़सवार की मौत हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गांव के पेट्रोल पंप मालिक ने राजस्थान के सीकर से एक नया घोड़ा मंगवाया गया था। इस घोड़े को ट्रेनिंग देने के लिए राजस्थान से ही समीर नामक घुड़सवार अपने एक साथी के साथ यहां हुआ था। रविवार सुबह जब ट्रेनर समीर घोड़ा लेकर गांव की फिरनी से गुजर रहा था। इसी दौरान घोड़ा बेकाबू हो गया और गांव के तालाब में घुस गया। घुड़सवार घोड़े समेत पानी में डूब गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।