मोहाली नगर निगम की सोमवार को हुई हाउस मीटिंग में शहर में कूड़े के निस्तारण को लेकर मुख्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। मंगलवार को निगम की एफएंडसीसी मीटिंग में वर्क ऑर्डर निकल दिया जाएगा। जिसके बाद शहर में कूड़े के निस्तारण का काम शुरू कर दिया जाएगा। मेयर के अनुसार करीब 15 दिनों में शहर में कूड़ा साफ कर दिया जाएगा।