फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मोहाली रेलवे स्टेशन की सफाई एक कर्मचारी के भरोसे

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 19 Nov 2024 06:07 PM IST

रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई एक सफाई कर्मचारी के भरोसे चल रही है। स्टेशन पर तैनात प्राइवेट सफाई कर्मचारी महज आठ घंटे की ड्यूटी के दौरान ही पूरे स्टेशन की सफाई करता है। वहीं, अब एक सफाई कर्मचारी होने की वजह से इतने बड़े स्टेशन की सफाई होना संभव नहीं है। जबकि रात के समय स्टेशन परिसर में सफाई के लिए कोई भी नहीं मौजूद होता है। फेज- 11 में स्थित साहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन पर न ही डस्टबिन खाली किए जाते हैं और नहीं पटरियों की सफाई नियमित रुप से की जाती है। यात्री रुपेश , मनोज कुमार, रामदास , शिव प्रसाद सहित अंकित कुमार शर्मा ने बताया कि वह लोग मोहाली की एक निजी कंपनी में करते हैं। वह अक्सर इस स्टेशन से माल लेकर महीने में तीन से चार बाहर अलग-अलग शहरों में जाते रहते हैं। पिछले पांच वर्षों से वह मोहाली में रह रहे हैं। उनका कहना है कि स्टेशन परिसर के किसी भी एरिया में बेहतर से ढंग से सफाई नहीं की जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें