मोहाली में मंगलवार को सड़क हादसा हुआ है। यहां एक एक ओवरस्पीड मर्सिडीज कार दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू कार सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रील के टकराकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।